Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शख्स की बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला मोहनी रोड का है। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मोहिनी रोड में एक शख्स ने अपने घर में नजीबाबाद के रहने वाले अशरफ को किराएदार के तौर पर रखा था।अशरफ के कमरे का दरवाजा 24 तारीख से बंद था। गुरुवार को यानी 29 तारीख को मकानमालिक को कमरे से बदबू आती महसूस हुई। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो एक बोरे में बंद अशरफ की लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी है।पुलिस अशरफ से मिलने आने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि किसी विवाद में अशरफ की हत्या कर दी गई और लाश को बोरे में भर कर कमरा बाहर से बंद कर दिया गया।मोहनी रोड स्थित एक घर पर अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारोपी ने व्यक्ति के सर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसके बॉडी को बोरी के अंदर पैक कर दिया। एसपी सिटी सरिता डोभाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अशरफ निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। अशरफ सलमान नाम के व्यक्ति के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह अभी फरार चल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *