Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित

देहरादून । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अटलजी की याद में रविवार को राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक,राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं।उनके लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटलजी उत्तराखंड के प्रणेता हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया। ऋषिकेश में भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नयी पहचान बनाई तथा 21 वीं सदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। इस मौके पर वीरभद्र मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश शर्मा, पुनिता भंडारी, अनिता प्रधान, गोपाल सती, मानवेन्द्र कंडारी, हरिश्चन्द्र रांगड़,गौतम राणा, दिनेश पयाल, सुभाष वाल्मीकि, प्रताप सिंह राणा, प्रताप सिंह पंवार, दिनेश बहुगुणा, राजेन्द्र तड़ियाल, पूर्ण सिंह खरोला, धर्म सिंह तड़ियाल, रमेश नेगी, महावीर नेगी, भीम सिंह पंवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *