Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक पर नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप

रूद्रपुर। एक महिला ने मौहल्ले के ही निवासी युवक पर उसकी नाबालिक पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रपट दर्ज कराई है। दर्ज रपट में प्रीत विहार कालोनी निवासी महिला ने कहा है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 13 दिसम्बर को पुत्र की ससुराल गौलापार हल्द्वानी में शादी में गयी हुई थी। वहाँ से आदित्य पुत्र छत्रपाल जो मोहल्ले प्रीत विहार में ही रहता है उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किसी तरह मोहल्ले वालों तथा आस पास के लोगो की मदद सेे अपनी पुत्री को आदित्य के चंगुल से छुड़ा कर ले आयी थी। तब भी आदित्य ने धमकी देते कहा था कि मौका मिलने पर वह उसे फिर भगा कर ले जायेगा। महिला का आरोप है 22 दिसम्बर की सुबह उसकी पुत्री अपने भाई के निवास जाने को कहकर घर से निकली थी। जो देर शाम तक भी घर वापिस नही लौटी। जिस पर उसने व घर के अन्य लोगों ने बाजार तथा हर सम्भव जगह पर उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि आदित्य ही अपने अज्ञात साथियों की मदद से उसकी नाबालिग पुत्री को फिर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगवा किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *