Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर । निजी स्कूल की शिक्षिका ने संदिग्ध हालातों में घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी 22 वर्ष्ज्ञीय मिनती पुत्री अनंत विश्वास बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह रविन्द्र नगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। सुबह मिनती की मां सविता विश्वास और छोटी बहन सुनीती ने मिनती को घर पर फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये। शोर सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। छात्रा को पंखे से उतारकर चिकित्सक के पास ले जाया गया तो उसे चिकित्सको ंने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। समाचार लिखने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गयी थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *