Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी । पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं । एक और हादसे में कार खाई में गिरने से कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शव को कब्जे में लेकर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया । मंगलवार को थाना घनसाली क्षेत्र से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि घुतू के समीप एक कार खाई मे गिर गयी है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उप करणों के साथ तत्काल घाटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम ने शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पूरण सिंह तोपाल, पुत्र ठेपड़ सिंह तोपाल देवट, जनपद टिहरी गढ़वाल रूप में हुई। रेस्क्यू टीम में आरक्षी यशवंत सिंह,विनोद रावत, इलेक्ट्रीशियन सूरज चंदौला चालक सूर सिंह आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *