Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाईवे पर विद्युत पोल गिरा,बड़ा हादसा टला

रूद्रपुर । गत सायं रोडवेज के समक्ष नैनीताल मार्ग पर गन्ना से ओवरलोड भरी ट्राली से विद्युत तारों के उलझ जाने से विद्युत पोल उखड़कर मुख्य मार्ग के ऊपर लटक गया। घटना के समय मौके पर किसी वाहन या लोगों के न होने से एक गंभीर हादसा होने से टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मी वहां आ पहुंचे और उन्होंने विद्युत पोल को हटाकर तथा तारों को ठीक कर यातायात सुचारू कराया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। गत सायं करीब चार बजे डी डी चौक से होकर गन्ना से ओवरलोड भरी ट्राली तेजी से रोडवेज के सामने से गुजरी तो ट्राली में भरे गन्ने मुख्य मार्ग के ऊपर मौजूद विद्युत तारों से उलझ गए। जिससे जमीन में गढ़ा विद्युत पोल भी निकलकर सड़क के ऊपर लटक गया। लोगों ने शोर मचाकर ट्रेक्टर ट्राली चालक को रुकने को कहा। लेकिन वह वाहन और तेजी से चलाते हुए फरार हो गया। बीच सड़क पर हुई इस घटना के दौरान आस पास किसी के न होने से एक गंभीर हादसा होने से टल गया। मौके पर यातायात जाम ही गया। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों के साथ साथ पुलिस कर्मी भी आ गए। जिसका बाद उखड़े पोल को वहां से हटाकर विद्युत तारों को दुरुस्त कर बमुश्किल यातायात सुचारू कराया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *