Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर/किच्छा। विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर 55 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि थाना किच्छा में सूरज शर्मा पुत्र नत्थू शर्मा निवासी वार्ड नं0 6 जगतपुरा रूद्रपुर ने तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री जिसका विवाह 1 वर्ष पूर्व राजकुमार पुत्र भोलेनाथ निवासी वार्ड नं0 15 विकास कालोनी किच्छा के साथ हुआ था। लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप था कि 15अगस्त 2022 को ससुराल वालों ने एक राय होकर पुत्री का तकिये से मुँह दबाकर हत्या कर दी और हत्या को आत्यहत्या दर्शाने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया। मामले में केस दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में हेमन्त राजा पुत्र भोलेनाथ,अमित शर्मा भोलेनाथ और रोहित शर्मा भोलेनाथ 5 माह से फरार चल रहे थे। जिन पर 55,000 का इनाम घोषित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तीनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा , कोतवाल किच्छा धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई सुनील सुतैडी,उपनिरीक्षक ओम प्रकाश नेगी, कांस्टेबल देवराज सिंह, जगमोहन सिंह, कांस्टेबल केशव लाल, नितिन रौतेला, सुरेन्द्र सिंह, उमेद सिंह आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *