February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सावन में चमत्कार!!नागिन के वार से चारों बार बची महिला

नानकमत्ता। सांपों से जुड़ी कई कहानियां अकसर सुनने को मिलती हैं। खासकर सावन के महीने में सांप  दिखने को लेकर भी अलग-अलग तरह की चर्चाएं की जाती है। इन दिनों समीपवर्ती ग्राम दीननगर में एक सांप ने ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल यह सांप डेढ़ माह में एक महिला को चार बार काट चुका है। राहत की बात यह है कि चारों बार उपचार के बाद महिला की जान बचा ली गयी। यह मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम दीननगर में निवासी सोनम कौर पत्नी हरजीत सिंह को एक ही सांप डेढ़ माह में चार बार काट चुका है। डेढ़ माह पहले पहली बार इस सांप ने महिला को जंगल में लकड़ी बीनते वक्त काटा था। सांप के काटने के बाद सोमन बेहोश हो गई थी। परिजनों ने उसे गांव के ही हकीम को दिखाया जहां उपचार के बाद वह ठीक हो गई। इसके बाद महिला को घर पर सोते समय दो बार इसी सांप ने फिर से काट लिया।  अब सोमवार को एक बार फिर सांप ने महिला के नहाते वक्त हाथ पर काट लिया। जिससे महिला बेहोश हो गयी। परिजन उसे हर बार नीम हकीम के पास ले गये जहां देशी दवा के जरिये महिला का उपचार किया गया और बमुश्किल उसकी जान बचाई गयी। एक ही सांप लगातार इस महिला को बार बार क्यों काट रहा है इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्पदंश का शिकार हुई महिला का दावा है कि उसे चारों बार एक ही सांप ने काटा है और वह नागिन है। फिलहाल चार बार लगातार सर्प दंश का शिकार हो चुकी महिला का हाल जानने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके पास पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *