Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दस हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा

हत्या के प्रयास व जान से मारने की धमकी का वांछित अभियुक्त लंबे समय से चल रहा था फरार

काशीपुर। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए वांछित व इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में जसपुर पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा। जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पकड़े गए बदमाश को पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम गंगुवाला जसपुर निवासी हरगोविंद सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह की पुलिस को धारा 504,506, 307 आईपीसी के एक मामले में लंबे समय से तलाश थी। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तमाम दबिश देने के बावजूद भी वह पकड़ में नहीं आ सका। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने 82 सीआरपीसी का उद्घोषणा पत्र भी कोर्ट से हासिल किया था। अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी द्वारा उस पर 10000 का इनाम घोषित किया गया था। इसी के बाद से पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास काफी तेज कर दिए थे। इसी क्रम में जसपुर पुलिस ने सर्विलांस के सहारे वांछित इनामी को उसके घर दबिश देकर धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त से जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *