Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्पा सेंटर ही नही होटलों में भी खूब चल रहा कामसूत्र का खेला

रुद्रपुर। आये दिन खबरों की सुर्खियां बन रहे स्पा सेंटर देह व्यापार के नाम पर खूब बदनाम हो चुके है। देह व्यापार का कारोबार सिर्फ स्पा सेंटरो तक ही सीमित नही है बल्कि क्षेत्र के आसपास छोटे बड़े होटलों में यह धंधा खुलेआम चल रहा है। पुलिस को चकमा देकर होटल स्वामी बड़ी आसानी से इस असामाजिक कुकृत्य को बढ़ावा दे रहे हैं। देह व्यापार जैसे असामाजिक कुकृत्य के खिलाफ पुलिस प्रशासन आए दिन अभियान चलाता रहता है और क्षेत्र में बने स्पा सेन्टरों पर छापा मार इस कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है। लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई ज्यादातर स्पा सेन्टरों तक ही सीमित रह गई है जबकि नगर और इसके आसपास स्थित क्षेत्रों में बने छोटे बड़े होटलों में यह धंधा खूब फल फूल रहा है। पुलिस को चकमा देने के लिए होटल प्रबंधकों ने एक अलग फार्मूला निकाला हुआ है। कामसूत्र के लिए होटल में आने वाले ग्राहकों से होटल स्वामी ओयो या ऑनलाइन के माध्यम से कमरे की बुकिंग करवाते हैं। ग्राहक के आने पर उनसे मात्र आधार कार्ड लेकर उन्हें कमरा दे दिया जाता है। कामसूत्र के खेले के लिए 1 से 2 घंटे के लिए होटल स्वामियों द्वारा कम से कम 1000 का किराया लिया जाता है। होटल और कमरे के स्टैण्डर्ड के हिसाब से यह किराया अलग-अलग निर्धारित किया हुआ है। इस असामाजिक कार्य में होटल स्वामी पूर्ण रूप से संलिप्त होता हैं। स्थानीय लोगों द्वारा एक-दो घंटे के लिए होटल में कमरा लेना अपने आप इस कार्य की ओर इशारा कर देता है। इसके बावजूद होटल स्वामी द्वारा अपने स्वार्थ की खातिर उन्हें आसानी से कमरा उपलब्ध कराया जाता है जो उनके इस कार्य में पूरी तरह से संलिप्त होने की ओर इशारा करता है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए होटल प्रबंधन द्वारा बकायदा अपने रजिस्टर में आधार कार्ड के अनुसार ओयो और ऑनलाइन के माध्यम से इसकी एंट्री की जाती है,ताकि पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके।बहरहाल रुद्रपुर और आस-पास के होटलों में कामसूत्र का यह खेला जोरों पर चल रहा है और होटल प्रबंधकों द्वारा कमरे बुकिंग के नाम पर दबाकर कमाई की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *