Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाघ ने विक्षिप्त को बनाया निवाला

रामनगर । कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे नेशनल हाइवे धनगढ़ी के समीप बाघ ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। बाघ शव को जंगल खींच ले गया। 15 घंटे बाद उसका आधा खाया हुआ शव हाइवे से सौ मीटर नीचे जंगल से बरामद हो गया। सोमवार शाम छह बजे लोगों ने हाइवे पर रामनगर के अंतर्गत धनगढ़ी से एक किलोमीटर दूर कपड़े पड़े देखे। सूचना पर कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देशन में दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रात में ही हाइवे के नजदीक छानबीन की। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोककर मंगलवार को दोबारा सुबह ही शुरू किया गया। नौ बजे एक व्यक्ति का शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के समीप से बरामद हो गया। उसका एक पैर बाघ ने खा लिया था। मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है। वनाधिकारियों का कहना है कि सोमवार शाम को विक्षिप्त व्यक्ति मोहान वन चौकी के आस पास घूम रहा था। उसे कुछ लोगों ने वापस लौटा दिया था। लेकिन जंगल के नजदीक चले जाने पर उसे बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इससे पहले भी बाघ सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना शिकार बना चुका है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *