Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में दो अंतर्राज्यीय असलाह तस्कर दबोचे,चार पिस्टल और तीन तमंचे बरामद

किच्छा। पुलिस ने अंतरराज्यीय असलाह तस्कर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार पिस्टल, तीन तमंचे सहित 76 कारतूस बरामद किए है। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए कहा किच्छा पुलिस को अवैध असलाह की सूचना मिली जिस ओर पुलिस ने घेराबन्दी कर पिपलिया मोड़ पर बाइक नंबर यूके 06 एजी 3691 पर सवार दोनों तस्करों को दबोच लिया। पकडे़ गए तस्करों से पुलिस ने चार देशी पिस्टल, तीन तमंचे 20 कारतूस 315 बोर, 56 कारतूस 32 बोर के बरामद किए। पकड़े गये तस्करो ने अपने नाम शमशेर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी रिसौली फार्म थाना बहेड़ी जनपद बरेली, इश्मीत सिंह उर्फ मन्नी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दोपहरिया थाना पुलभट्टा बताया है। दोनों पिछले दो वर्ष से एटा उत्तर प्रदेश से लाकर रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज में अवैध असलाह सप्लाई करते थे। डीआईजी व एसएसपी ने पुलिस टीम को दस-दस हजार रुपये पुरस्कार का एलान किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *