Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्कर्ष चौधरी की पुण्य तिथि पर दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

रूद्रपुर। भाजपा नेता उपेन्द्र चौधरी के दिवंगत पुत्र स्व. उत्कर्ष चौधरी की छठवीं पुण्य तिथि पर ओमेक्स रिवेरा कालोनी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट,उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत एवं विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही स्व. उत्कृर्ष चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई और उसकी स्मृति मे पौधारोपण भी किया गया।शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा जीवन अनमोल है और रक्त के बिना जीवन ही नहीं है। रत्तफदान करने से कभी कोई कमजोरी नहीं आती। रत्तफदान करने से पुण्य कमाने का मौका तो मिलता है ही साथ में किसी की नया जीवन मिल जाता है। बार-बार रक्तदान करने से सेवा भाव व आत्मविश्वास भी बढ़ता है। रत्तफदान, महादान होने के साथ-साथ बहुत नेक कार्य भी है। उन्होंने कहा कि रत्तफदान से किसी अनजाने व्यत्तिफ के प्राण बचाने के पुण्य के साथ हमें आत्मिक आनंद मिलता है। इस आनंद की तुलना किसी और सुख से नहीं की जा सकती है।इस दौरान काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सुरेश परिहार, खतीब अहमद, सुरेश कोली, मुकेश बोरा, सुखदेव नामधारी, पूर्व राज्यमंत्री राजेश कुमार, प्रीत ग्रोवर,भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया योगेश वर्मा, मोहित कक्कड़, सुशील यादव, राकेश सिंह,मयंक कक्कर, सुनील यादव,विजय भूषण गर्ग, लकी खरबंदा,राजकुमार फुटेला, विजय बाजपेई, तरुण दत्ता,लविश अरोरा, राहुल रावत,मोहित चîóा,अनमोल विर्क, नेत्रपाल मौर्य, रामप्रकाश गुप्ता,अनुप अग्रवाल,दिवाकर पाण्डेय,ललित मिगलानी, हिमांशु गाबा, मोहन खेड़ा, गुरदीप गाबा, राजत वाम्बा, सुशील गाबा, प्रदीप सांगवान, राजीव मोहित, रामप्रकाश गुप्ता,राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *