Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक को चाकू से गोदा,आरोपी गिरफ्तार

रूद्रपुर। पहाड़गंज क्षेत्र में एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। युवक को गंभीर हालत में राम मूर्ति रैफर किया गया हैं जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुयी है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ गंज निवासी दीपक पुत्र भूपेन्द्र प्रसाद टम्टा दोस्तों के साथ घर के पास ही खेलने गया था। वहां उसका किसी बात को लेकर वहीं के िनवासी रामपाल पुत्र घासी राम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान रामपाल ने दीपक पर चाकू से कई वार कर दिये जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। चाकू से ताबड़तोड प्रहार करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। दीपक को गंभीर हालत में चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया गया।शहर के कई अस्तपालों से रैफर करने के बाद दीपक को राम मूर्ति अस्पताल बरेली भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी रामपाल पुत्र घासी राम को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आईपीएस चन्द्रशेखर ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वलाी टी में कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कमाल हसन, रम्पुरा चौकी इंचार्ज अंबी राम आर्य एसआई विपिन जोशी आदि भी शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *