Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बालक को गुलदार ने बनाया निवाला,शव जंगल से बरामद

टिहरी। बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत मयकोट निवासी एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती रात मौत के घाट उतार दिया। देर रात दो बजे किशोर का शव जंगल से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम मयकोट गांव में दोस्तों के सात खेलने के बाद घर लौट रहे 13 वर्षीय अरनव चंद पुत्र रणवीर चंद ग्राम मयकोट निवासी को गुलदार उठा कर ले गया। रात को जब अरनव घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। अंधेरा होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग ने संयुक्त सर्च ऑप्रेशन चलाया। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर जंगल में उसकी तलाश की। रात दो बजे मृतक बालक का शव घर से एक किमी दूर जंगल में झाड़ियों से बरामद किया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *