Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को कुचला,एक की मौत

देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र में चंद्रमणि चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायलों को चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए थे। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। जानकारी के मुताबिक चंद्रबनी पटेल नगर में सहारनपुर की ओर से आ रहा एक बेकाबू ट्रक का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गये थे। जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने सड़क किनारे कई मोटरसाइकिल सवारों रौंदने के साथ ही सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में घुस गया। सड़क के किनारे घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। कई लोग ट्रक के नीचे दब गये। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक घायल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मौके पर लम्बा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ट्रक चालक काफी दूर से हॉर्न बजाते हुए आ रहा था, लेकिन वहां आगे चलकर अनियंत्रित हो गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *