Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में बिगड़ी कानून व्यवस्था,पनप रहे अपराधियों के खिलाफ बेहड़ ने किया सीएम आवास कूच

देहरादून। उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा में बिगड़ी कानून व्यवस्था,अवैध खनन,गौ मांस की तस्करी पुलिस की मिली भगत से पनप रहे अपराधियों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेसियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इस विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर भाड़े के गुंडों से व्यापारियो, छात्र नेताओं पर लगातार जान लेवा हमले हो रहे हैं। विगत 7 माह में व्यापारी नेताओं पर हुए जानलेवा हमले को देखकर ऐसा लगता है, जैसे किच्छा में जंगल राज चल रहा है। किच्छा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मिली भगत से मामूली धाराओं में मुकदमे दर्ज कर खाना पूर्ति करके गिरफ्तारी कर ली जाती है। किच्छा विधानसभा में गुंडागर्दी का आलम इस कदर बढ़ चुका है के अपराधियों को पुलिस की वर्दी का कोई खौफ नहीं बचा है, कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। जिस कारण व्यापारियों में भी भारी रोष है। विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा सीओ की मिली भगत से अवैध खनन खूब चल रहा है, रात्रि में 2 बजे अवैध खनन की गाड़ियां नदियों से निकाली जाती है, प्रदेश को राजस्व की हानि किच्छा पुलिस के अधिकारीयों की मिली भगत से की जा रही है। तालाब खुदाई के नाम पर उठ रही मिट्टðी को सत्ताधारी नेताओं के आशीर्वाद से बेचा जा रहा है सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। किच्छा विधानसभा में बड़े ही सुनियोजित तरीके से गौ मांस की तस्करी सत्ताधारी नेताओं के संग्रक्षण में की जाती है। गौ मांस तस्करों को किच्छा पुलिस का भी संग्रक्षण प्राप्त है।पुलिस अधिकारी गौ तस्करों के साथ बाजार में खुलेआम घूमते हुए नजर आते हैं। जोकि साफ दर्शाता है की किच्छा में कानून व्यवस्था का क्या हाल है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *