Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्रेक फेल होने पर चिड़ंग के पास पलटी जीप, छह लोग घायल

बागेश्वर। बागेश्वर से बनलेख जा रही एक  टैक्सी वाहन चिड़ग गधेरे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक समेत छह लोग सवार थे। सभी को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां  प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घायलों को छुट्टी दे दी है। चालक के अनुसार जीप का ब्रेक फेल हो गया था।
बागेश्वर से सवारियां भरकर गांव लौट रहा टैक्सी वाहनअनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।जिला मुख्यालय से वाहन प्लसू चौरा को जा रही  थी। तभी चिड़ग के समीप में वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन सड़क में ही पलट गईं।वाहन चालक ने ब्रेक नही लगने पर सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। जिस कारण पहाड़ी से टकराने से वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।जिसके बाद सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया।वही लोगो ने जैसे तैसे मिलकर वाहन को सड़क किनारे किया। घटना के समय वाहन में चालक सहित 6 लोग सवार थे जिनके मामूली चोटे आई है। जिन्हे जिला अस्पताल में लाया गया। वही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के मुताबिक घायल सरस्वती धपोला 45 वर्ष दिव्या धपोला 17, प्रियंका 24 वर्ष थे।वही अमित सिंह 34 वर्ष जो हल्द्वानी निवासी है जो रीमा को जा रहे थे मशीनें एक्साबेटर के इंजिनियर थे जो मशीन ठीक करने जा रहे थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *