Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

रूद्रपुर। किच्छा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक डीडीहाट का रहने वाला था वह स्कूटी से किच्छा आ रहा था इसी बीच टैªक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक डीडीहाट पिथौरागढ़ निवासी 19 वर्षीय पवन जोशी पुत्र हेम चंद जोशी दो दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में लालकुआं आया था। वह किच्छा होते हुए शुक्रवार शाम अपने एक मित्र के साथ रुद्रपुर जा रहा था। किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पवन जोशी घायल हो गया, जबकि उसका मित्र बाल-बाल बच गया। टोल की एंबुलेंस के माध्यम से घायल पवन जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
रूद्रपुर। ससुराल में युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जिला बेतिया बिहार निवासी 40 वर्षीय वीर बहादुर सिंह चार पांच दिन पूर्व यहां इन्द्रपुर में अपनी ससुराल में आया था। उसकी पत्नी सुनीता किसी कंपनी में काम करती है। रात को वह घर पहुंची तो पति को पंखे से लटका हुआ देखकर उसके होश उड़ गये। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गये। वीर बहादुर को फंदे से उतारकर किच्छा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सको ंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के तीन बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *