Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर ने महिला को रौंदा,विरोध में सड़क जाम

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गंज इलाके में अनियंत्रित डंपर से कुचलकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम पीपल पानी में दवाई लेने गई थी। हादसा घटित होने के बाद आक्रोशित लोगों ने बवाल काटते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के अधिकारियों को जैसे ही मामले की सूचना मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। काफी मान मनोबल के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई निवासी 42 वर्षीय रीना देवी पत्नी प्रेम सिंह अपने पुत्र शिवम के साथ दवाई लेने के लिए भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल पानी गई थी। बताया जा रहा है कि वापसी में लगभग 10 बजे जब दोनों मां-बेटे आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गंज इलाके में वीरपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान सामने से द्रुतगति से चले आ रहे मिट्टी से लोड अनियंत्रित डंपर संख्या यूके 18 सी ए/7786 ने महिला को चपेट में ले कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने महुआ खेड़ा गंज में मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया। पुलिस के अधिकारियों को जैसे ही मामले की सूचना मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गये इस दौरान तमाम मान मनोबल के बाद मामला शांत हो सका। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *