Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मंदिर से चोरी किए सामान सहित दो गिरफ्तार

हल्द्वानी । बीते दिनों चोरगलिया स्थित मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को मंदिर से चोरी किए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गणेश दत्त पुजारी शिव मंदिर घूसापुर थाना चोरगलिया ने थाना चोरगलिया रपट दर्ज कराई कि 22/23 नवंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर ताला तोड़कर दो बड़ी व 25-30 छोटी बड़ी पीतल की घंटियां, 1 पीतल का कलश, 1 पीतल का आरती का दीया चोरी कर लिया है। मामले की विवेचना प्रभारी थानाध्यक्ष उ0नि जगबीर सिंह के सुपुर्द की गई।जिनके द्वारा तत्काल टीम गठित करते हुए घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलन किया गया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता विपरौ गोलदार पुत्र गिरीश गोलदार निवासी मंदिर वाली गली शक्ति फार्म 5 क्वार्टर थाना सितारगंज व गिरीश आर्या पुत्र कृष्ण राम निवासी हनुमानगढ़ी थाना चोरगलिया बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से मंदिर से चुराए गए दो बड़ी व 33 छोटी बड़ी पीतल की घंटियों,1 पीतल का कलश, 1 पीतल का छह मुहा आरती का दीया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूके 06 बीसी 2050 बरामद की। मंदिर से हुई चोरी की घटना का तत्काल खुलासा करने पर ग्राम प्रधान तथा स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस टीम में उनि जगबीर सिंह, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, धीरज कुमार व गौर विश्वास शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *