Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

रुद्रपुर। रविवार रात थाना पुलभट्टा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय सागर नाथ पुत्र स्वर्गीय भरत लाल निवासी- पिपलिया गणेश थाना बहेड़ी बरेली पिपलिया के पास एक कंपनी में काम करता था। रात को ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। अजीतपुर के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन की चपेट आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *