Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पानी भरने गयी महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

नानकमत्ता। नल पर पानी भरने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशनपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी घर के नल पर पानी लेने गई थी। जो अचानक गायब हो गई। पत्नी चोटिल हालत पर जब घर लौटीं तो उसने बताया कि जब वह नल पर पानी भर रही थी। तभी घर के पीछे आड़ लेकर अंधेरे में छिपे दो लोगों ने मुंह बंद कर उसे अपने साथ उठाकर घर के पीछे ले गए और जबरन बलात्कार किया। विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट की तथा किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उक्त दोनों लोगों ने पत्नी की नहाते समय वीडियो भी बनाई थी। जिसे दिखाकर पत्नी को ब्लैकमेल करते चले आ रहे थे। वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थी। उसके परिवार के लोगों द्वारा लोक लाज के डर से बात को गांव की पंचायत में रखा गया। उक्त लोगों ने बनाई अश्लील वीडियो को डिलीट करने की हामी भी भरी थी। पीड़िता के पति ने बताया कि हथियार बंद लोगों घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि पुलिस में कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। शिकायत पर पुलिस ने ग्राम किशनपुर निवासी जगदीप उर्फ बिट्टू तथा उसके साथी आकाश के खिलाफ धारा 323,376,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *