Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रेलवे लाईन पर युवक का शव मिलने से सनसनी,जेब में मिला सुसाईड नोट

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक का दो हिस्सों में शव पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की शव पड़ा हुआ है। शव के पास एक मोबाइल तथा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना व्यत्तफ की जा रही है। उन्होंने बताया बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बरामद सुसाइड नोट में किसी प्रेम प्रसंग का मामला जिक्र किया गया है। लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा हुआ है। पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है। युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने, मोबाईल का लॉक खुलने तथा परिजनों से संपर्क होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *