Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गन्ना मंत्री बहुगुणा एवं विधायक बेहड़ ने किया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ,शुक्ला हुए नाराज

किच्छा(उद संवाददाता)।चीनी मिल किच्छा के पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं विधायक तिलक राज बेहड़ ने मंत्रोचार एवम हवन पूजन के साथ किया। पंडित हेम चन्द्र जोशी ने मंत्रोचार किया तथा कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा ने कहा कि किसानों की यह चीनी मिल उत्तराखंड के लिए वरदान है।किसानों का 250 करोड़ रुपए गन्ने का भुगतान किया जा चुका है तथा इस पेराई सत्र के गन्ने का भुगतान की भी समय व्यवस्था कर दी जाएगी।इससे पूर्व गन्ना मंत्री ने चीनी मिल का निरक्षण किया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा चीनी मिल का पूर्व से ही गौरव शाली इतिहास रहा है। किसानों को इस मिल से हमेशा लाभ मिला है । पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पेराई सत्र के शुभारंभ में सर्वप्रथम बॉयलर पूजा की जाती है जो विधिवत पूजा अर्चना पूर्व मै कर ली गई। कहा कि सरकार ने चीनी मिल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए चीनी मिल में आधुनिकीकरण के क्रम में क्रेन लिफ्टिंग, ट्रॉली आदि सब आधुनिक किया गया हैं जिससे दुर्घटनाओं को लगाम लगेगा । मिल का मेंटिनेंस निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया गया किच्छा की मिल सबसे पुरानी चीनी मिल है तथा इस क्षेत्र की जीवन रेखा हैं। प्रदेश की धामी सरकार ने गन्ना किसानो का शत प्रतिशत भुगतान पहले ही कर दिया हैं । अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिंह मार्ताेलिया ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेराई सत्र से पूर्व आज विधिवत पूजन के साथ बॉयलर में आग दी गई है यह पेराई सत्र के शुभारंभ की पहली प्रक्रिया हैं जो पूर्ण कर ली गई है। सभी ने वर्तमान पेराई सत्र को निर्विघ्न सम्पन्न करने की भगवान से प्रार्थना की । कार्यक्रम में चीफ केमिस्ट एस के मिश्रा, वरिष्ठ किसान नेता डी एन मिश्रा, सुधीर शाही, अमरजीत चौधरी, प्रताप सिंह, विवेक राय,मनमोहन सक्सेना, संजीव सिंह, सुभाष तनेजा,महेंद्र पाल,राकेश गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, नितिन चरन,चन्दन जयसवाल,गोल्डी गौराया,मूलचंद राठौर,सचिन चरन, मयंक तिवारी, रविकांत वर्मा, देवेंद्र शर्मा, अरुन कुमार, विवेक,निर्मल सिंह हंस पाल, अशोक मित्रा, गौरव बेहड, नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, महेंद्र पाल, भिरगुराशन राव,समेत समस्त कर्मचारी, मजदूर व किसान उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *