Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरदा की पुस्तक ‘उत्तराखण्डियत’ का प्रियंका गांधी ने किया विमोचन

नई दिल्ली/ देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी द्वारा समय-समय पर उत्तराखंड सहित समसामयिक विषयों विशेषत ‘उत्तराखंडियत’’ से जुड़े हुए पहलुओं पर लिखे गए लेख जो विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए हैं, उनका संकलित संपादन मूर्धन्य पत्रकार संडे पोस्ट के संपादक श्री अपूर्व जोशी द्वारा किया गया तथा श्री विनोद अग्निहोत्री राजनीतिक संपादक अमर उजाला द्वारा आलेख लिखा गया। शनिवार को मेरा जीवन लक्ष्य उत्तराखंडियत नाम से पाखी प्रकाशन द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में श्रीमती प्रियंका गांधी जी महामंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मदिन पर विमोचित इस पुस्तक को उत्तराखंड के जनमानस को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर भाषा के संपादक श्री निर्मल पाठक, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल , प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद रावत , एआईसीसी के पूर्व संयुत्तफ सचिव श्री हरिपाल रावत , संजय चौधरी और पाखी प्रकाशन के प्रबंधक श्री अमित चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *