Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एएनटीएफ ने स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा

रूद्रपुर।एएनटीएफ व कोतवाली पुलिस की टीम ने गत रात्रि गश्त के दौरान प्रीत विहार जाने वाले मार्ग के समीप एक नशा तस्कर को 7 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे व मादक पदार्थों की रोकथाम तथा अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश के अनुपालन में क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में एएनटीएफ व थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चौकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सोनिया होटल के आगे प्रीत विहार कालोनी जाने वाले रास्ते के पास एक बीएफ व्यक्ति संत रूप से घूमता दिखाई देना पुलिस कर्मियों को देखकर जब उसने भागने की कोशिश की तो सर्दी आने पर पुलिसकर्मी में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता राकेश कोली पुत्र डालचन्द कोली निवासी वार्ड 23 रम्पुरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । राकेश ने बताया कि वह यह स्मैक रम्पुरा निवासी एक व्यक्ति से लाकर बेचता है। पुलिस ने बरामद स्मैक कब्जे में लेकर राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि राकेश पूर्व में भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *