Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। ट्रांजिट थाना पुलिस ने गत दिनों एक घर से हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी के सामान सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को अतुल पाठक पुत्र राम मोहन पाठक निवासी वार्ड 1 शिमला बहादुर ट्राजिट कैम्प ने रपट दर्ज कराई थी कि 13 तेरह नवंबर को उसके घर के अन्दर से अज्ञात चोरों ने उसके भाई के पर्स से 7000 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लैपटाप, दो फोन व एक कान का ब्लूटूथ चोरी कर लिया है। चोरी के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर चन्द्रलेखा मैदान से एक नाबालिग सहित तीन चोरों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता संजू राजपूत पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम चंपतपुर थाना भगोरा जिला बरेली हाल निवासी जगतपुरा ट्रांजिट कैम्प, सुमित राठोर पुत्र रविन्द्र राठोर निवासी ग्राम मणिनाग थाना सुभाषनगर जिला बरेली हाल निवासी जगतपुरा बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक लैपटॉप, एक मोबाईल, एक आधार कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि अनमोल सागर पुत्र सोमपाल निवासी गली न0 3 नारायण कालोनी थाना ट्रांजिट कैम्प भी चोरी मे शामिल था तथा एक मोबाइल उसके पास है जो फरार चल रहा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बाल अपचारी को अपने संरक्षण में लिया है। फरार अनमोल की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *