Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकान में भड़की आग, जिंदा जले बुजुर्ग दंपत्ति

पौड़ी। सोमवार देर रात पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया। फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक 90 वर्षीय बंदूर लाल पुत्र गंभीरू लाल और 85 वर्षीय गोदावरी देवी पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *