Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारी के खाते से 11.60 लाख गायब,व्यापारियों ने बैंक में काटा हंगामा

रूद्रपुर । व्यापारी के खाते से अचानक 11.60 लाख रूपये गायब हो गये। मामले को लेकर व्यापारियों ने बैंक पहुंचकर हंगामा किया। बैंक प्रबंधक ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक आदर्श कालोनी निवासी न्यू शिवाय लोजिस्टिक के स्वामी मोहित बब्बर के मोबाईल में बीती शाम मैसेज आया जिसमें उन्हें पता चला कि उसके खाते से 11.60 लाख रूपये गायब हो गये है। मैसेज देखकर मोहित दंग रह गया। मोहित के मुताबिक न तो उसने किसी को कोई चैक दिया था और नहीं किसी को खाते से जुड़ी कोई जानकारी दी थी। सोमवार को इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में तमाम व्यापारी कैनरा बैंंक शाखा जा पहुंचे और उन्होंने व्यापारी की गायब हुयी रकम वापस दिलाने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। मोहित बब्बर का कहना था कि उनके बैंक खाते से कुल चार बार में 11.60 लाख रूपये निकाले जाने की जानकारी मिली। जबकि उनके द्वारा न रकम निकाली गई और न ही ओटीपी नम्बर शेयर किया गया। अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बैंक प्रबंधक कोचेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारी के रूपये शीघ्र वापस नही ंदिये गये तो व्यापारी बैंक में तालाबंदी कर देंगे। जिसकी जिम्मेवारी बैंक प्रबंधक की होगी। बैक मैनेजर अशोक श्रीवास्तव ने व्यापारियों को जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से कोई त्रुटि हुयी है तो पैसे वापस दिलाये जायेंगे। इस मौके पर राजेश बंसल, राजकुमार सीकरी, जतिन नागपाल, रौनिक नारंग, पंकज बांगा, यमन बब्बर, विनोद अरोरा आदि व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *