Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने हवन पूजन के बाद संभाला कार्यभार, जोरदार स्वागत

रूद्रपुर।भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने विधिवत अपना कार्यभर ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल अपनी पत्नी के साथ जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपाईयों ने जिंदल को फूल मालाओं से लाद दिया साथ ही आतिशबाजी भी की गई। कार्यभार संभालने से पहले हवन यज्ञ हुआ। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने नई जिम्मेवारी सौंपे जाने पर प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस जिम्मेवारी के लायक समझा इसके लिए वह प्रदेश नेतृत्व के आभारी है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पद की लालसा नहीं की बल्कि संगठन में एक कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी को मजबूत बनाने क हरसंभव प्रयास किया। जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर सबको मुख्य धारा में लाने का काम किया है। श्री जिंदल ने कहा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी को साथ लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी शिद्दत से काम किया जायेगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर खुद जाकर वह बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे। जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में जिसका लाभ भी मिलेगा। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह, केके दास,वेद ठुकराल, राकेश सिंह,उपेन्द्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मुकेश पाल, मोहित कक्कड़,चन्द्रसेन कोली, डॉ शाहखान राजशाही, उत्तम दत्ता, ईश्वरी प्रसाद राठौर, राजेश जग्गा, ललित बिष्ट, योगेश वर्मा, सुरेश कोली, चन्द्र पाल, ललित मिगलानी, रामप्रकाश गुप्ता, अमित नारंग, खूब सिंह विकल, शैली फुटेला, पुष्पा ग्रोवर, गौरव अनेजा, हिमांशु शुक्ला, पार्षद सुनील कुमार, शिव कुमार शिब्बू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *