February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आध दर्जन बदमाशों को तमंचे और चाकू समेत दबोचा

रुद्रपुर,30 जुलाई। गतरात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने तमंचे चाकू और चोरी के माल समेत छह लोगों को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी कसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गत रात्रि गश्त के दौरान एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई जसविंदर सिंह, कां- राजकुमार, पवन, कैलाश ने गांधी कालोनी स्थित प्राथमिक स्कूल में घेराबंदी कर छह लोगों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास 4 चाकू, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और माडल कालोनी निवासी शिवकुमार के घर से चुराया गया इंवर्टर बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उक्त लोग शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने पकड़े गये भूतबंगला निवासी मोनीस पुत्र खुर्शीद, शिवनगर निवासी राकेश मंडल पुत्र रमन, अशोक पुत्र शेर सिंह, वार्ड 8 रम्पुरा निवासी तेजपाल पुत्र सुजल, पप्पू कोली, पुत्र स्व- जमुना प्रसाद और विवेकनगर निवासी राकेश चौधरी पुत्र रमेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमादर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *