Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून । त्यूनी थाना क्षेत्र में प्लासू के पास पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना सुबह करीब 8ः30 बजे की है। बताया गया है पिकअप वाहन प्लासू के पास से होकर गुजर रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय चालक सुलेमान पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और 45 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *