Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन,निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारनाथ धाम पर पहंुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किये और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी साथ रही। मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री एक घंटे देरी से केदार घाटी पहुंचे। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को केदारनाथ धाम आ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में दर्शन के उपरांत बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने बदरीशपुरी भी जा सकते हैं। हालांकि अभी उत्तराखंड सरकार को कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। जून 2013 की आपदा में तबाह हुई केदार पुरी का पुन र्निर्माण प्रधान मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। वह लगातार पुनर्निर्माण कार्यों की स्वयं मानीटरिंग करते आ रहे हैं। केदारपुरी अब नए कलेवर में निखर चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ धाम से विशेष लगाव है। माना जा रहा है कि इस बार वह दीपावली से एक दिन पहले केदारनाथ व बदरीनाथ के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह दोनों धामों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं।इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बड़ा दौरा है। इस दौरान उन्होंने भगवान केदार की पूजा अर्चना की। बाबा केदार की पूजा अर्चना करने के उपरांत उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और रूद्र यज्ञ में पधारे संत-महात्माओं से भी भेंट की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *