Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विवाहिता की संदिग्ध मौत,हत्या का आरोप

रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र की सरस्वती कालोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुएजमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच श्ुारू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविन्द्र नगर निवासी संगीता का विवाह दो साल पहले सरस्वती कालोनी भूरारानी निवासी नरेन्द्र के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह अचानक संगीता की तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबियत बिगड़ते देख पति और सास 108 एंबुलेंस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मृतका की मां और भाई समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। पुत्री का शव देख मां के बेहोश होकर गिर गई। संगीता की मां विमला देवी और भाई सन्नी का आरोप था कि उसके ससुराली संगीता का उत्पीड़न करते थे। कुछ दिन पहले संगीता घर आई थी। नवरात्र शुरू होते ही तीन-चार दिन पहले वह वापस ससुराल चली गई थी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने संगीता की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है। आरोप है कि उसके कान से भी खून भी बह रहा था। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इस दौरान मृतका की सास जशोदा ने बताया कि संगीता को दौरे पड़ते थे। शनिवार सुबह भी उसे दौरे पड़े और वह गिर गई। जिसके बाद वे लोग उसे अस्पताल ले आए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतका के परिजनों के मुताबिक संगीता के ससुराली उसे परेशान किया करते थे। डेढ़ माह पहले पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर ससुरालियों की शिकायत की थी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों को डरा धमकाकर मामला शांत करा दिया था। समाचार लिखे जाने तक ससुरालियों के पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। अस्पताल से मृतका का पति और सास गायब हो गए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *