Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

योग शिविर आयोजित

हल्द्वानी, 28 जुलाई। योग गुरु श्री चन्द्र मोहन भण्डारी के नेतृत्व में आज प्रातः 6-30बजे से दो घंटे तक रुद्राक्ष बैंकट हाल नवाबी रोड़ में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योग की विभिन्न विधाओं से लोगों को अवगत कराया गया।इस दौरान योग की क्रियाओं को सांसों के माध्यम से किस प्रकार संचालित करने की जानकारी दी गई। प्रभारी रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने कासनी एवं ऐलोवेरा के पौधे वितरित किए। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें सम्मानित किया। शिविर में एनसी तिवारी, प्रमोद गोयल, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पाण्डे, गिरीश गुप्ता,एमसी वर्मा, प्रेमा जोशी, अरुणा टण्डन, अशोक पाण्डे, पूरन वर्मा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *