February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारियों ने किया ईओ का घेराव

नानकमत्ता। नगर के सैकड़ों व्यापारियों ने नगर पंचायत के कार्यालय पहुँच ईओ का घेराव किया। राजन चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मण्डल के जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से अतिक्रमण की जद मे आये निर्माण को हटाया नहीं जा रहा है। बरसात के चलते दुकानों मे पानी आने से टीनशेड डालने की माँग की। उन्होंने कहा कि फड़ व्यापारियों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने गुरुद्वारा मार्ग पर ठेला फड़ लगाने की माँग की है। ईओ विजय बिष्ट ने कहा है कि जो अतिक्रमण अभियान मे जो नियम के अनुसार होगा उस पर कार्य वाही की जायेगी किसी सूरत मे नही बख्श जायेग। ठेला व्यापारियों के लिए गुरुद्वारा मार्ग पर नहर पर जगह चिन्हित की गई है। साफ सफाई कर पत्थर लगाकर ठेला व्यापारी अपनी दुकान लगाये। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बरदाश नहीं किया जायेगा। घेराव करने वालो मे दिनेश गोयल गुरसेवक सिंह, इन्द्रजीत सिंह,पंकज ऽुराना, विशेष गुप्ता, विशाल गोयल, सोनू पतोल,ा किशन, किशोर कुक्की, मुकेश सक्सेना, दीनानाथ, ओमप्रकाश ईशू प्रदीप राजू कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *