Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला घर पर चला रही थी देह व्यापार,चार लोगों को किया गिरफ्तार

खटीमा। पुलिस ने एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों से पुलिस ने 17 हजार की नगदी भी बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर एन्टी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झनकईया क्षेत्र के राजीव नगर कपूर कालोनी में दबिश दी। टीम को सूचना मिली थी कि यहां पर एक महिला द्वारा काफी समय से अपने घर पर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है जहाँ पर आये दिन युवक-युवतियों की भीड लगी रहती है जिस कारण मौहल्ले में रहने वाले नव युवक युवतियों पर इसका दुष्प्रभाव पड रहा है। इस सूचना पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एक महिला के घर पर छापेमारी की तो मौके पर सैक्स रैकेट संचालिका के साथ दो युवतियां और 1 युवक अनैतिक कार्य करते हुए पाये गये। पकड़े गये युवक ने अपना नाम नन्द किशोर मौर्य पुत्र स्व बच्चूलाल, निवासी ग्राम बण्डिया, खटीमा बताया। जबकि संचालिका राजीव नगर कपूर कालोनी की ही रहने वाली है। जबकि दोनों युवतियों में एक राजीव नगर कपूर कालोनी और दूसरी बूढ़ाबाग इन्द्रपुरी चकरपुरी की रहने वाली है। पकड़े गये लोगों के पास से 17 हजार 300 की नगदी के अलावा एक बाईक, चार मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी। पकडे गये युवक- युवतियों ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए वह लोग मिलकर काफी समय से इस काम को करते है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ थाना झनकईया में धारा 3/4/5/6/7/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *