Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कलयुगी मामा ने मुंह बोली भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार

शत्तिफफार्म। पारिवारिक रिश्तों को तार तार कर कलयुगी मामा ने मुंह बोली भांजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। परिजनों की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी मामा को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार हैवानियत की हदें पार कर आरोपी मामा ने भांजी को बहला- फुसलाकर अपने घर ले गया। घर जाते हुए रास्ते पर भांजी को उसने कुछ नशीली पदार्थ धोखे से खिला दिया । उसके बाद बलात्कार करते हुए उसका वीडियो बनाकर फोटोग्राफी कर ली। टैगोरनगर निवासी व्यत्तिफ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कक्षा 10 में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग पुत्री को 11 अगस्त को अरविंद नगर निवासी उसका मुंह बोले मामा ने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। नाबालिग छात्रा ने लोक लाज के डर से घटना के उपरांत अपने परिजनों को भी नहीं जानकारी दी। 14 अगस्त को आरोपी मामा ने अपने मुंह बोली भांजी को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुनः शारीरिक शोषण किया। उसके बाद भी लगातार आरोपी मामा अपनी भांजी को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद नाबालिग छात्रा ने हिम्मत जुटा कर पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपी मामा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *