Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध वसूली के खिलाफ टैंपो चालकों का प्रदर्शन

रुद्रपुर। डीडी चौक से सिडकुल क्षेत्र की ओर चलने वाले टेंपो चालकों से की जा रही अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चालकों पर हमला वरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र में पहले टेंपो संचालित कराने वाले और टेंपो चालक एकत्रित हुए। उन्होंने गत दिवस टेंपो चालकों पर हमलावर करने व अवैध बसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रर्दशन किया। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि कुछ दबंग किस्म के लोग टेंपो चालकों से जबरन अवैध बसूली कर रहे। विरोध पर उनसे मारपीट कर रहे। जिसका जीता जागता उदाहरण
गत दिवस टेंपो चालकों से मारपीट की। प्रदर्शन कारियों का आरोप है कि पुलिस भी हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस पीड़ितों पर ही समझौता कराने को दबाव बना रही है। प्रदर्शन करने वालों में विजय वीर सिंह, राहुल, वासुदेव, मोहम्मद गुîóू,असलम, विश्वनाथ,निताई, सुनील कोली, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार,फरीद अहमद, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। इधर सीओ सिटी आशीष भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। टेंपो चालकों ने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *