Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मौहल्ले वासियों नें बच्चा चोर समझकर तीन युवकों को धुना

रूद्रपुर । विगत दिवस बच्चा चोर समझकर मौहल्ले वासियों नें तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। युवकांे ने मामले की रपट दर्ज करा दी है। सोनू पुत्र राम मोहन सिंह निवासी गोरा लोकनाथपुर, मीरगंज, जिला बरेली हाल निवासी हनुमान मन्दिर के पास, ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि वह अपने साथी सतवीर निवासी हनुमान मन्दिर के पास, ट्रांजिट कैम्प व दिनेश निवासी-पीलीभीत के साथ रामलीला व अन्य कार्यक्रमों में नाच गाने का काम करते हैं। 18 सितम्बर की सांय मौहल्ला खेड़ा में इशा उल्ला खां पार्क के पास गये तो हमने वहां पर एक व्यक्ति से पीने का पानी मांगा। इसने में वहां पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी। जिन्होंने हमें बच्चा चोर गिरोह बातकर अफवाह फैलाकर मारपीट व गाली-गलौच की। आरोप है वहां पर करीब 50-60 लोग इकट्टòा हो गये जिन्होंने ़ उन्हें काफी मारा व कह रहे थे कि इन्हें जान से मार दो। मारपीट करने वालो में फरीद बाबा का छोटा लड़का व साहिल आदि लोग शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *