February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

18 पेटी शराब के साथ एक दबोचा

रुद्रपुर। सिडकुल चौकी पुलिस ने कार में अवैधरूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्रतार कर लिया। उसके कब्जे से कई पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर से सूचना के बाद सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल, कां- हरी सिंह, किशोर फर्त्याल और मनोज जोशी ने गतसायं अटरिया मोड़ पर कार संख्या एचआर- 26बीजी/3878 को घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने इस मामले में मौके से ईश्वर कालोनी निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र अरूण सिंह को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने सिडकुल चौकी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *