Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ और कारोबारियों को गिरफ्तार करें

रूद्रपुर ।हरिद्वार में जहरीली शराब कांड में सात लोगों की मौत के बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने शनिवार देर रात्रि वीडियो कॉन्Úेंसिंग के माध्यम से जनपद के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर सख्स दिशा निर्देश दिये। एसएसपी ने कहा सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ करें और अवैध शराब की भट्टियां व लहन को नष्ट कर अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके विरु( अभियोग पंजीकृत करें। यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के प्रकरण सामने आते हैं तो संबंधित बीट प्रभारी,चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी का उत्तदायित्व तय कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों विरु( गैंगेस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी कार्यवाहियां जनपद के समस्त पुलिस पुलिस अधीक्षकों व क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *