Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आईटीबीपी के जवानों की बस खाई में गिरी, तीन घायल

टनकपुर। टनकपुर- चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के समीप आइटीबीपी 14वीं बटालियन जाजरदेवल पिथौरागढ़ की बस खाई में गिर गयी। बस खाई में गिरने के दौरान पेड़ पर अटक गई जिससे बड़ी अनहोनी टल गयी। बस में 12 जवान सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं। तीन जवानों को ज्यादा चोट आई हैं, जबकि अन्य जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी जवानों को उपचार के लिए पीएचसी चल्थी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टðी दे दी गई है। टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही आइटीबीपी की बस संख्या- सीएच, 01जी 12640 गुरुवार की सुबह 6ः30 बजे करीब सूखीढांग से तीन किमी आगे सिन्याड़ी के पास अनियंत्रित होकर 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सरकती हुई पेड़ों पर अटक गई। अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चल्थी पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जवानों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना में धीरज गहतोड़ी, कुक ओम प्रकाश एवं चालक सरवतजीत सिंह को ज्यादा चोट आ गई। जबकि अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एबुंलेंस और पुलिस के वाहन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल्थी लाया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टðी दे दी गई। दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि चालक का ध्यान भटकने से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *