Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरुड़ाबाज के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा की ओर एक बोलेरो यात्रियों को लेकर आ रही थी। गरुड़ाबाज में अचानक वाहन अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। इस दौरान दन्यां थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई से घायलों को निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया जा रहा है। शुक्रवार की ही रात टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में भी सूखाढांग के पास एक हादसा हो गया था। जब एसएसबी पंचम वाहिनी के 42 जवानों से भरी बस चंपावत से टनकपुर आ रही थी, इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक टनकपुर से चंपावत जा रहा था। हादसे में चार जवाब घायल हो गए थे। इनमें एक जवान की हालत बेहद गंभीर थी। उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। जबकि अन्य तीन का इलाज टनकपुर के ही उप जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र उमाशंकर, प्रेमा पुत्र उमर, संतोष कुमार पुत्र बिहारी शाह व आरून पुत्र के रूप में हुई थी। वहीं, उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. उमर ने बताया कि प्रेमा पुत्र उमर की हालत गंभीर थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी आई थी। इसके कारण प्राथमिक उपचार कर तत्काल उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *