Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

समस्त थानों व चौकियों को कबाड़खानों हेतु दिए कड़े दिशा निर्देश

रूद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी जनपद उधमसिंहनगर के समस्त थानों व चौकियों को जनपद स्थित कबाड़खानों हेतु निम्न कड़े दिशानिर्देश दिए।
1.अपने – अपने थाना / चौकी क्षेत्र में चैकिंग / रेड (Raid ) करेंगे। बिना अनुमति / लाईसेंस के कबाड़खाना चलाये जाने वालों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही करेंगे तथा रिपोर्ट संबंधित नगरपालिका, उपजिलाधिकारी एवं मुझे भेजेंगे।
2. जिन कबाड़खानों के चैकिंग / रेड (Raid) के दौरान बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का Cylender (LPG / Chlorine / Hyrogen / Nitrogen) पाये जाने पर तत्काल सीज की कार्यवाही करते हुए कबाड़खाने के संचालक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करेंगे।
उक्त कार्यवाही का सम्पूर्ण विवरण अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *