Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधमसिंहनगर में दर्दनाक हादसाः कई श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया

सिरसा मोड़ हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक
किच्छा। सितारगंज रोड हाईवे पर बेकाबू कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगोें की मौत हो गयी। जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गये। प्रशासन ने छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। घायलों में कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। घटना इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर पूरी सड़क खून से लाल हो गयी। घटना के बाद आस पास के लोगों और पुलिस ने घायलों को किच्छा और बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया। कुछ गंभीर घायलों को हल्द्वानी रैफर किया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म के ग्राम जगतारपुर और बसगर निवासी राय सिख समाज के कई लोग आज टैªक्टर ट्राली में सवार होकर उत्तमनगर गुरूद्वारा में हर रविवार को होने वाली अरदास में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब शक्तिफार्म रोड से टैªक्टर ट्राली सिरसा मोड़ हाईवे पर पहुंचकर किच्छा रोड की ओर मुड़ रही थी तभी किच्छा की ओर से तेज गति से जा रहे वरूणा लॉजिस्टिक कंपनी के कंटेनर संख्या एनएल 01ए-ई-2767 ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। दर्दनाक हादसे में 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों में से कुछ को किच्छा स्वास्थ्य केन्द्र तो कुछ को बहेड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने पर 36 वर्षीय भजन सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी बक्सर सहित 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने छह लोगों के मरने की पुष्टि की हैं जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे और एक पुरूष शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार हादसे में बसगर निवासी 15 वर्षीय सुमन कौर पुत्री भजन सिंह, 30 वर्षीय गुरूनामो बाई पत्नी सोहन सिंह, 8 वर्षीय आकाश पुत्र गुरमेज सिंह, 6 वर्षीय राजा पुत्र विक्रम सिंह और 35 वर्षीय जस्सी पुत्री सुखविंदर एवं 32 वर्षीय भजन सिंह पुत्र गजन सिंह आदि शामिल हैं। जबकि घायलों में महेन्द्र सिंह पुत्र सरदार सिंह, लक्ष्मी कौर पुत्र जसवंत, गुरदीप पुत्र गुरनाम सिंह, मनजीत कौर पत्नी बूटा सिंह, सोनिया पुत्री मनजीत सिंह, कोमल, नमन पुत्र खुंटार सिंह, सुखविंदर कौर पत्नी जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र करनाल सिंह, अमृत कौर, परमजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जशनप्रीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, दिलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, राज कौर, प्यारा सिंह,सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह, पिंकी पुत्री सतनाम, रमन कौर पुत्री जसवंत सिंह, चिन्नो देवी पत्नी गुरवचन, गुरनाज कौर पत्नी गुरदीप, परमजीत पत्नी जसवंत सिंह, कोमल पुत्री सुखवंत सिंह, मनराज सिंह पुत्र संजय सिंह आदि बताये गये हैं। जबकि कई घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। बताया जाता है कि ट्राली में सवार अधिकतर महिलाएं थी। घायलों व मृतको में भी महिलाओं की संख्या बताई जा रही है। इसके अलावा एक बच्चें की मौत हुयी है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनहोंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *