Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी में तीन नाबालिगों सहित पांच दबोचे

रूद्रपुर। क्षेत्र में लम्बे समय से चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गये आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। कोतवाली में खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पिछले दिनों सिंह कालोनी में एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिस टीम को छानबीन में लगाया गया था। छानबीन में जुटी टीम ने अमरिया पीलीभीत निवासी अमृत पुत्र हीरा सिंह और हरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पता चला कि ये दोनों अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनके तीन नाबालिग साथियों को भी हिरासत में ले लिया। आरोपियोें के कब्जे से लूटी गयी सोने की चेन के अलावा निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें भी बरामद की गयी। खुलासे के दौरान सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *