Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के कारोबार में लिप्त महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नानकमत्ता। पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाली महिला को 29 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम के साथ नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को नानकसागर डैम के किनारे गिद्धौर छठ पूजा स्थल के पास प्रतापपुर में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो महिला के पास से प्लास्टिक के नीले डिब्बे के अन्दर 29 पाऊच करीब 29लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम ग्राम फुलैया थाना खटीमा निवासी सीता देवी पत्नी स्वर्गीय ओमकार सिंह बताया। पुलिस महिला का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दफा 60 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि नक्शे के कारोबार में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा पकड़े जाने पर जेल के सलाखों में भेजा जाएगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई विजेंद्र कुमार, विद्या देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *