Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ यात्रा की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

रुद्रपुर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शिव शक्ति मंदिर सभा के तत्वाधान मे शिव शक्ति युवा मंच के द्वारा शिव शक्ति मंदिर आवास विकास में बाबा केदारनाथ जी की झांकी बनाई गई। गत रात्रि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा और यजमान समाजसेवी इंदर जैन ने सपरिवार संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घघाटन किया। फीता काटने के बाद शिव शक्ति मंदिर सभा अध्यक्ष पवन वर्मा, शिव शक्ति युवा मंच अध्यक्ष गगन जुनेजा ने दोनों अतिथियों को पूरी झांकी की यात्रा करवाई व पूजा-अर्चना करवाई। विशाल झांकी में हेलीपैड, गौरीकुंड, घोड़ा पढ़ाओ, रामबाड़ा, विश्रामगृह, जलपान गृह, ऊंची चोटी, शीतल नदी बेस कैंप, प्रसाद ग्रह सभी जगह बनाई गई। दोनों अतिथियों ने पूरी यात्रा का आनंद उठाया। इस मौके पर डीडी गुप्ता, रामस्वरूप भारती, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, अभय गोयल, सुभाष राणा, भूपेंद्र चौधरी, आशु नागपाल और युवा मंच के सरपरस्त विकास भल्ला, उपाध्यक्ष राजेश कामरा, महामंत्री सौरभ राज बेहड़, अमित वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक कालरा, संगठन मंत्री नितिन वर्मा, संजीव छाबड़ा, सनी मुंजाल, मंत्री सुमित अरोरा ,हरीश कुमार, सचिव सत्यम अरोरा, पारस अरोरा , मीडिया प्रभारी संतोष ग्रोवर, करण आनंद, आशीष सुखीजा, तरुण शर्मा, चिराग भटेजा, संकल्प लूथरा, नीतीश, अरुण चिलाना, चंद्र प्रकाश शर्मा, सौरभ राजपूत व अनंत विश्नोई आदि सभी सदस्यों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *